गर्ग क्लिनिक पुर्ननिर्माण स्टे मामले में नहीं हो पायी सुनवाई, अब डेढ़ महीनें बाद लगी तारीख
मसूरी । देखें गर्ग क्लिनिक का दुलर्भ वीडियो, जो मसूरी वासियों के लिए एक पौराणिक धरोहर से कम न था –
मसूरी के चर्चित गर्ग क्लिनिक पुर्ननिर्माण पर स्टे के मामले में 21 जुलाई को हाईकोर्ट में तारीख थी मगर उस दिन सुनवाई में इस केस का नम्बर आ ही नहीं, जिससे अब तारीख आगे खिसक कर डेढ़ महीनें बाद 9 सितम्बर को लगी है । अब सवाल उठता है कि स्वास्थ्य से जुडे डिस्पेंन्सरी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान का निर्माण शीघ्र हो इसके लिए नगर पालिका परिषद मसूरी कोर्ट में कोई विशेष अपील रिट दाखिल करेगी ? यह सवाल प्रत्येक मसूरी वासी के जेहन में उठ रहा है ।
उल्लेखनीय है पिछली नगर पालिका बोर्ड ने रातों रात शहर के मध्य में स्थिति पौराणिक गर्ग क्लिनिक को तोड़ कर शहर में सनसनी फैला दी थी । मगर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने सख्त लहजे में कहा था कि उक्त क्लिनिक का पुर्ननिर्माण हर हाल में होके रहेगा और वहाॅ पर घेरबाड़ का काम भी शूरू करवा दिया गया था मगर तभी मामला कोर्ट में पंहुच गया है और निर्माण कार्य पर फिलहाल स्टे हो गया ।
मामले में 21 जुलाई को हाईकोर्ट में तारीख थी मगर उस दिन सुनवाई में इस केस का नम्बर आ ही नहीं, जिससे अब तारीख आगे बढ़कर 9 सितम्बर हो गई है । यह जानकारी मसूरी पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह द्वारा दी गई ।
अब पालिका ने गर्ग क्लिनिक के पुर्ननिर्माण के लिए जो जगह घेरी है उस पर भी नगर में सवाल उठ रहे हैं । आप इस न्यूूज में प्रस्तुत वीडियो और फोटो में देख सकते हैं पुरानी क्लिनिक का क्षेत्रफल और अब जो घेरा बनाया गया है उसके क्षेत्रफल में कितना अंतर है। घेरी गई कम जगह पर कितनी सिकुड़ी हुई क्लिनिक बनेगी ? अब यह देखना तो पालिका को है । इस क्लिनिक से जुड़े अन्य विवाद भी हैं । मगर देखना होगा कि इस एतिहासिक स्थल पर पालिका की क्लिनिक कब बनकर तैयार होती है और क्लिनिक की भारी कमी जूझ रही मसूरी एवं पर्यटकों को कब राहत मिलती है ।
