मसूरी के युवक का टिहरी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर हुआ सम्मान ।

0
600

मसूरी । मसूरी के युवक अनुज शाह का टिहरी जिला पंचायत के नैलचामी क्षेत्र चकरेड़ा से सदस्य निर्वाचित होने पर आज यहाॅ विभीन्न संगठनों ने सम्मान उनका किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में भारी कठिन हो चुके जिला पंचायत चुनाव में एक निर्बल वर्ग के युवक का बिना किसी राजनैतिक व आर्थिक सरपरस्ती के बडे़ अंतर से विजयी होना एक बड़ी उपलब्धि है।
मसूरी नगर पालिका सभागार में शिपनकोर्ट निर्बल वर्ग आवासहीन समिति के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूर संघ, होटल वर्कर्स यूनियन समेत अनेक संगठनों के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि कई पीढ़ियों से मसूरी की सड़कों पर मजदूरी करने व रिक्शा चलाने वाले एक मजदूर के बेटे का बिना धनबल एवं बिना बड़े साधनों के प्रतिद्वन्दियों को मात देना बड़ी बात है । राज्य आन्दोलनकारी प्रदीप भण्डारी ने कहा कि अनुज शाह नैलचामी क्षेत्र में कक्षा 8 तक का एक स्कूल भी संचालित करते हैं । आज जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एक विधायक के चुनाव के बराबर हो गया है ऐसे में प्रतिकूल हालात में जीत जाना उनके द्वारा संचालित शिक्षा संस्थान और समाजसेवा पर जनता की मोहर है । समारोह को नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, राज्य आन्दोलनकारी देवी गोदियाल, होटल वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर0 पी0 बडोनी, पूर्व पालिका सभासद दर्शन रावत व प्रताप पंवार समेत अनेक वक्ताओं ने भी संबोधित किया । वक्ताओं ने कहा कि मसूरी में पढ़े बढ़े यूवक का टिहरी के दूरस्त क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुना जाना मसूरी के लिए भी गौरव की बात है । इस अवसर पर मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत चैहान, मजदूर नेता सोबन पंवार, विजय बुटोला, श्रीमती कमलेश भण्डारी, सम्पत लाल, आनन्द पंवार, श्रीमती गीता टम्टा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष संजय टम्टा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनुज शाह ने कहा कि जनता ने उन्हें क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त मानते हुए चुना है जिसे पूरा करने के लिए वे पूरी ताकत से काम करेंगे । इसीलिए वे इस सम्बन्ध में वे कल ही मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed