पर्वतीय गांधी बडोनी पर बनेगी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म, मसूरी से अखोडी गाँव तक होगी यात्रा , बाटाघाट कांड दिवस पर श्रद्धांजलि

0
600

मसूरी 15 सितम्बर।

आगामी 24 दिसंबर को पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की 100 जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। निर्देशक प्रदीप भण्डारी के निर्देशन में बडोनी जी के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण किया जाएगा तथा मसूरी से बडोनी जी के पैतृक गांव तक एक यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों से बडोनी जी पर निबंध और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह निर्णय पवतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति समिति की आज यहां शहीद स्थल पर संपन्न हुई बैठक में लिया गया।
इस अवसर पर समिति की कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया जिसमें रजत अग्रवाल उपाध्यक्ष, नागेंद्र प्रसाद उनियाल कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र डंगवाल प्रचार सचिव, श्रीपति कण्डारी, मदन भण्डारी, उज्ज्वल नेगी, भगवान दत्त सेमवाल, राकेश पंवार, कमलेश भण्डारी को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर संजय गोस्वामी, राजेंद्र कण्डारी, दिनेश नौटियाल, विजय कण्डारी समेत अनेक लोग मौजद थे। जबकि रमेश राव, कमल भण्डारी को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इससे पूर्व बाटाघाट कांड को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूरण जुयाल और संचालन महासचिव प्रदीप भण्डारी द्वारा किया गया।

Mussoorie 15 September.
On 24 December, the 100th birth anniversary of Parvatiya Gandhi Indramani Badoni will be celebrated with great pomp. A documentary film will be made on the life of Badoni ji under the direction of director Pradeep Bhandari and a journey will be taken out from Mussoorie to Badoni ji’s native village. Along with this, essay and cultural competitions will be organised on Badoni ji from children in schools. And personalities who have contributed in various fields will be honoured.
This decision was taken in the meeting of Parvatiya Gandhi Indramani Badoni Vichar Smriti Samiti held today at Shaheed Sthal here.
On this occasion, the executive committee of the committee was also expanded in which Rajat Agrawal was elected as Vice President, Nagendra Prasad Uniyal as Treasurer, Surendra Dangwal as Publicity Secretary, Shripati Kandari, Madan Bhandari, Ujjwal Negi, Bhagwan Dutt Semwal, Rakesh Panwar, Kamlesh Bhandari were elected as executive members. On this occasion, many people including Sanjay Goswami, Rajendra Kandari, Dinesh Nautiyal, Vijay Kandari were present. While Ramesh Rao, Kamal Bhandari were nominated as Patrons of the committee.
Before this, tribute was paid to the martyrs by remembering the Bataghat incident.
The meeting was chaired by Puran Juyal and conducted by General Secretary Pradeep Bhandari.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed