बर्बादी के एक माह बाद भी बचाव कार्य शूरू न होने पर झड़ीपानी आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों में गुस्सा, एसडीएम बोले शीघ्र शुरू होगा ट्रीटमेंट कार्य।
मसूरी । बर्बादी का कहर आए आज ठीक एक महीना हो गया है मगर आज तक झड़ीपानी टोल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का बचाव व निर्माण कार्य शूरू नहीं हो पाया है जिससे लोगों में भारी निराशा व गुस्सा है । उधर उपजिलाधिकारी राहुल आनन्द ने बताया कि झड़ीपानी टोल भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट अतिशीध्र शूरू होगा, क्योंकि इस कार्य की स्वाकृति शासन स्तर से होनी है अतः रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है । उन्होने यह भी बताया कि जियोलाॅजिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्र में बसी आबादी को वहाॅ से शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि भू-धसाव वाले क्षेत्र का ट्रीटमेंट वर्क होगा ।
झड़ीपानी टोल क्षेत्र के निवासी शासन प्रशासन की उदासीनता से स्वयं को अपेक्षित महसूस कर रहे हैं । लोगों का कहना कि प्राकृतिक आपदा से बचाव कार्य त्वरित होना चाहिए था, सरकार आपदा से निपटने के लिए 24 घण्टे तैयार होने की बात भी करती है मगर मुख्यमंत्री आवास वाली विधानसभा क्षेत्र में एक महीनें बाद भी बस्ती वाले आपदाग्रस्त क्षेत्र का निर्माण व बचाव कार्य शूरू न होना सिस्टम की पोल खोलता है ।
उधर उपजिलाधिकारी राहुल आनन्द ने बताया कि झड़ीपानी टोल की तरह ही जिले के 4 अन्य स्थानों पर बड़ा नुकशान हुआ था, सभी जगह का सर्वे होने एवं सर्वे रिपोर्ट आने में समय लगा । अब लगभग सभी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गयी हैं । और सारी रिपोर्टें एक साथ शासन को भेजी जा रही हैं ।
