पहले पहचान तू लूं आपदा पीड़ित कौन है – मंत्री, गणेश जोशी
देखें वीडियो –
मसूरी । अपने बयानों और बचकानी हरकतों से पाटी, सरकार और प्रधानमंत्री मोदी जी की छवि खराब करने वाले मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी आपदा पीड़ितों के साथ भेदभाव को लेकर एक बार फिर विवादों में हैं । मसूरी में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए चर्चित मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले मैं देखूंगा कि आपदा पीड़ित लोग कौन हैं तभी मदद के बारे में देखूंगा । पत्रकारों ने सवाल किया था कि झड़ीपानी मसूरी में आपदा से हुई तबाही पर कुछ बचाव व पुर्ननिर्माण कार्य होगा क्या। मंत्री जी यहीं नहीं रूके और कहने लगे कि झड़ीपानी आपदा में तो कोई मरा ही नहीं । न जनहानि हुई न धनहानि ।
मंत्री को यही नहीं पता कि गत 15 सितम्बर को हुई भारी प्राकृतिक तबाही से झड़ीपानी टोल बस्ती में मजदूरों के कई घर बह गए थे और एक मजदूर की मलवे में दबने से मृत्यू हो गई थी । तथा सैकड़ों वर्षों से झड़ीपानी बस्ती में निवासरत करीब एक दर्जन परिवारों के घर भूस्खलन की चपेट में हैं । उन घरों पर कभी भी धसकने का खतरा बना हुआ है । लोगों के घर जाने का रास्ता खत्म हो चुका है, उस पर कई फिट गहरी दरारें बनी हुई हैं। जिस मार्ग पर सितम्बर से आवागमन बंद है । सारे परिवार खौप के साए में हैं । कभी भी तेज बारिश होने से बस्ती में भूस्खलन हो सकता है ।
मंत्री के आपत्तिजनक बोल की हर तरफ निंदा हो रही है । समाजसेवी सोनिया आनंद रावत ने मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की है । कहा कि क्या आपदा मदद में भी यह देखा जाएगा कि आपदा पीड़ित कौन किस पार्टी का है ।
मंत्री गणेश जोशी से इनके बयान के आशय के बारे में उनका पक्ष जानने के लिए इस सम्पादक द्वारा उन्हें कई फोन किये गये व व्हाट्सअप मैसेज भी किया गया मगर उनके द्वारा न फोन उठाया गया और नहीं 10 घण्टे बाद भी मैसेज का जवाब दिया गया ।
