मसूरी में शीघ्र चिहिन्त और ध्वस्त होगा अवैध निर्माण – बंशीघर तिवारी उपाध्यक्ष MDDA

0
600

मसूरी । आपदा के प्रकोप से सभी मसूरी वासी प्रभावित हैं कोई प्रत्यक्ष तो काई अप्रत्यक्ष रूप से । अब सभी लोग निदान चाहते हैं । मसूरी को मानवजनित आपदा से बचाकर सुरिक्षत करना चाहते हैं । और उसका एक ही समाधान है कि मसूरी में अवैज्ञानिक और अवैध निर्माण तथा पहाड़ के कटान को पूर्ण रूप से बंद करना । दुर्भाग्य यह कि मसूरी में अवैध निर्माण को कुछ राजनैतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि शह दे रहे हैं ।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने लोकरत्न हिमालय से बात करते हुए बताया कि उन्होंने सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में एक कमेठी का गठन किया है । जो शीघ्र ही मसूरी के तमाम हिस्सों का सर्वे कर अवैध निर्माण को चिहिन्त कर निमानुसार ध्वस्त की कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने कहा कि देहरादून में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है । मसूरी को भी हर हाल में बचाया जाएगा । अवैध निर्माण व अवैध प्लाटिंग बिल्कुल भी नहीं होने दी जाएगी और कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो किसी की दखल सहन नहीं की जाएगी ।

Mussoorie. All Mussoorie residents are affected by the disaster, some directly and some indirectly. Now everyone wants a solution. They want to protect Mussoorie from man-made disasters. And the only solution is to completely stop unscientific and illegal construction and mountain cutting in Mussoorie. Unfortunately, some political party leaders and public representatives are encouraging illegal construction in Mussoorie.
Speaking to Lokratna Himalaya, Banshidhar Tiwari, Vice President of the Mussoorie Dehradun Development Authority, said that he has formed a committee under the leadership of the Secretary, Mussoorie Dehradun Development Authority. This committee will soon survey all parts of Mussoorie, identify illegal constructions, and initiate demolition action as per the rules. He said that illegal constructions have been demolished on a large scale in Dehradun. Mussoorie will also be protected at all costs. Illegal construction and illegal plotting will not be allowed at all and no matter how big a person is, interference from anyone will not be tolerated.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed