अवैध निर्माण में लिप्त मसूरी पालिका सभासद, समाचार प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकाने पर हुआ उतारू

0
600

मसूरी । पद और सत्ता का दुरूपयोग करते हुए मसूरी का एक पालिका सभासद आपदाग्रस्त क्षेत्र झड़ीपानी टोल के नोटिफाइड एरिया में सड़क के नीचे हो रहे अवैध निर्माण में लिप्त है । सघन वन क्षेत्र में रात दिन हो रहे अवैण निर्माण से न सिर्फ यहाॅ सार्वजनिक मार्ग व पहाड़ को खतरा बना हुआ हुआ बल्की दर्जनों हरे पेड़ पौंधे भी क्षतिग्रस्त हो हैं तथा पर्यावरण को भारी नुकशान पंहुच रहा है। जिस पर कुछ दिन पूर्व लोकरत्न हिमालय न्यूज़ द्वारा अवैध निर्माण का समाचार प्रकाशित किया गया था, इससे बौखलाए सभासद ने अपने आदमियों के माध्यम से धमकाना शूरू कर दिया है ।
उल्लेखनीय है कि लोकरत्न हिमालय ने पिछले दिनों मसूरी में आयी आपदा के लिए बेतरतीब ढ़ग से हो रहे अवैध निर्माण को कारण बताते हुए अवैध निर्माणों के खिलाफ समाचार प्रकाशित किया था और लिखा था कि एमडीडीए व वन विभाग निरन्तर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कब कार्यवाही करेगा । समाचार प्रकाशन के बाद एमडीडीए व वन विभाग नींद से जागे और मसूरी के कई स्थानों पर चल रहे अवैध निर्माण को विभागों द्वारा रूकवा दिया गया। जिसके तहत झड़ीपानी टोल क्षेत्र में भी सड़क के नीचे पूर्ण नोटिफाइड एरिया में हो रहे एक अवैध निर्माण को भी रोक दिया गया । बताया जा रहा है कि यह अवैध निर्माण वर्तमान पालिका के एक सभासद परिवार द्वारा किया जा रहा है। सभासद भाजपा का सदस्य है तो छोटी व बड़ी दोनों सत्ता का दुरूपयोग कर अधिकारियों पर दवाब बनाने की कोशीश की जा रही है।
अवैध निर्माण रूकने से बौखलाए सभासद ने न सिर्फ पत्रकार के रिश्तेदारों को समाज में जगह जहग बदनाम करना शूरू कर दिया है बल्कि अब अपने एक पालतू आदमी के माध्यम से न सिर्फ धमकाना शूरू कर दिया गया है बल्कि दीपावली पर माहौल खराब करने की पूर्ण कोशिश की गई। यह तो पत्रकार ने संयम बरता और रात को ही कोई प्रतिक्रिया नहीं की । विदित हो कि कल दीपावली की रात (20 अक्टूबर) को करीब सवा नौ बजे एक अपराधी प्रवृति के व्यक्ति द्वारा पत्रकार का नाम लेकर धमकी दी गई कि झड़ीपानी में अवैध निर्माण पर पोस्ट करना बंद करो। दुस्साहस इतना कि वकायदा सार्वजनिक व्हाट्सअप ग्रुप में पत्रकार को धमकी दी गई है । यह भी पता चला है कि सभासद के परिजनों ने दीपावली की छुट्टी का फायदा उठाते हुए इन दिनों अवैध निर्माण शूरू कर दिया है ।
लोकरत्न हिमालय न्यूज संस्थान ने कहा है कि एक सभासद द्वारा जिसे अवैध निर्माण व अनैतिक कृत्यों को रोकना चाहिए था वह खुद ही अवैध निर्माण में लिप्त है व गुंडई कर रहा है, जो निन्दनीय है । विदित हो कि हाल ही में झड़ीपानी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ और एक मजदूर की मृत्यू हुई तथा यहाॅ करीब एक दर्जन परिवार के घरों में आज भी खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में अब अवैध खनन व निर्माण बंद हो जाना चाहिए था । और लोकरत्न हिमालय की पहल की सराहना होनी चाहिए थी । मगर चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा धमकियां दी जा रही हैं । लोकरत्न हिमालय न्यूज ने का कि वे किसी धमकी के कारण अपने पथ से विचलित होने वाला नही है और अवैध कृत्यों के खिलाफ निरन्तर समाचार प्रकाशित करता रहेगा ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed