धरने के डर से मसूरी में रोड़वेज बस शुरू, विधायक जोशी और अग्रवाल के लिए क्या बोले प्रदीप भण्डारी देखें वीडियो

0
600

मसूरी। धरने की चेतावनी से घबराए प्रशासन को रोड़वेज बस शुरू करनी पड़ी। आज 11 बजे से पूर्व बसें मसूरी और यमनोत्री मार्ग के लिए चलनी शुरु हो गई। जिस पर आंदोलनकारियों ने रोड़वेज कार्यालय के सम्मुख सभा करते हुए नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अब अगर बस बंद हुई तो व्यापक आन्दोलन शुरू किया जाएगा। विधायक जोशी और अग्रवाल के लिए क्या बोले प्रदीप भण्डारी देखें वीडियो


इस आयोजन के सयोंजक प्रदीप भण्डारी ने कहा कि प्रशासन को जवाब देना चाहिए कि जब बस आज मसूरी पहुंच तो पूर्व से क्यों नहीं आ सकती थी, क्यों कि रोड़ तो वैसी ही जो एक माह पूर्व थी। इसका मतलब जानबूझ कर बस रोकी गई थी।
इस मौके पर मसूरी की सड़कें एक माह बाद भी शुरू न करने पर PWD विभाग के ख़िलाफ़ भी जमकर प्रदर्शन और नारे बाजी की गई। और विभाग से एक सप्ताह में रोड़ पूरी तरह ठीक करने की मांग की गई।
बाद में SDM कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी को एक 3 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिसमें रोड़वेज बसें नियमित करवानें , छोटी बसों में भी सभी तरह के पास मान्य करने और PWD से मसूरी रोड एक सप्ताह में पूर्ण रूप से ठीक करवाने की मांग की गई है।
धरने पर बैठने वालों में राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भण्डारी, देवी गोदियाल, कमल भण्डारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, आर. पी. बडोनी, खुर्शीद अंसारी, श्रीपति कण्डारी, मोतीराम, संजय टम्टा, गौरव गुप्ता, रामकृष्ण राही, जितेन्द्र रावत समेत अनेक लोग उपस्थित शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed