पर्यटन विभाग व मसूरी पालिका कर रही है पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़, आपदा के बाद से राजपुर झड़ीपानी ट्रेकिंग मार्ग बदहाल

0
600 copy.jpg Final

ट्रेकर्स की जान खतरे में, मसूरी पालिका और पर्यटन विभाग नींद में देखें वीडियो-

मसूरी । पर्यटन विकास के लिए बना पर्यटन विभाग बेशक अंधा हो गया हो उसे डेढ़ माह से टूटी जिले की प्रमुख राजपुर झड़ीपानी ट्रेकिंग रूट न दिखायी न दे रही हो मगर प्रमुख पर्यटन नगरी मसूरी की नगर पालिका जो कि प्रदेश की सबसे पुरानी नगर पालिका है और जिसके कार्यालय का निर्माण भी इसी रूट से आयी सामग्री से हुआ है उसने भी सुध नहीं ली, जबकि यह पालिका रोड़ है। प्रलयकारी आपदा से डेढ़ महीनें पूर्व क्षतिग्रस्त हुई झडी़पानी राजपुर ट्रेंकिंग मार्ग से आज तक मलवा तक नहीं हटा जिससे जहाॅ पर्यटक, ट्रेकर्स व स्थानीय लोग चलते हुए चोटिल हो रहे हैं वहीं उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है । विदित हो कि अंग्रजों के जमाने से बने इस ऐतिहासिक और पौराणिक मार्ग पर यहाॅ देहरादून आदि क्षेत्र से रोज सुबह मार्निग वाक एवं ट्रेकिंग के लिए आने वाले सैकड़ों प्रकृति प्रेमी और स्कूलों के बच्चों ने इस खूबसूरत ट्रेकिंग रूट पर आना ही छ़ोड़ दिया है । अब शनिवार – रविवार को भी इस मार्ग पर पहले वाली रौनक नहीं है । अनेक लोग रोज इस संवाददाता एवं क्षेत्रवासियों से पूछते हैं कि मार्ग बना गया है ?
पालिका को अविलम्ब राजपुर झड़ीपानी ट्रेकिंग मार्ग से मलवा हटाकर इसे सुगम आवागमन योग्य बनाना चाहिए । मुख्य रूप से यह मार्ग झड़ीपानी टोल के निकट से राजपुर की तरफ करीब 500 मीटर के दायरे में ज्यादा खराब है और यही स्थान सर्वाधिक जोखिम भरा है अगर कोई गहरी खाई को देखकर अपने पैरों का नियंत्रण खो दे तो सैकड़ों फिट गहरी खायी में गिर सकता है। मसूरी पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी, पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन को इस पर गम्भीरता से और प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed